इंडियन टीवी से ब्यूरो चीफ मयंक यादव की रिपोर्ट
शेरकोट के हरेवली क्षेत्र में वन विभाग ने एक गुलदार को पकड़ने में सफलता हासिल की है। गुलदार को पीलीडाम में रखा गया है। यह तेंदुआ पिछले कुछ समय से क्षेत्र में छुट्टा पशुओं पर हमला कर रहा था।
ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने करीब चार दिन पहले शहजादपुर में एक बंद ईंट भट्ठे के पास पिंजरा लगाया था। गुरुवार-शुक्रवार की रात को गुलदार पिंजरे में फंस गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
वन दरोगा सुनील कुमार राजौरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया गुलदार नर है और उसकी उम्र लगभग 4 वर्ष है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद गुलदार को अधिकारियों के निर्देशानुसार निर्धारित स्थान पर छोड़ा जाएगा।
इस कार्रवाई से क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गुलदार की मौजूदगी से लोगों में डर का माहौल बना हुआ था।