बीकानेर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मांडवी राजवी की अध्यक्षता में मंगलवार को हिट-एंड-रन दुर्घटनाओं के प्रकरणों में पीड़ितों को मुआवजा दिलाने व इसकी मॉनिटरिंग के लिए गठित निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
सचिव ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के आदेशानुसार हिट-एंड-रन मोटर दुर्घटना के मामलों में त्वरित सहायता के लिए मुआवजा देने, केन्द्र सरकार की लागू योजना की प्रगति के मूल्यांकन तथा प्राप्त आवेदनों से संबंधित कार्यवाहियों सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को प्रतिकर हेतु आवेदनों का त्वरित निस्तारण करके पूर्ण मुआवजे देकर आयुक्त को प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिले के प्रत्येक थानाअधिकारी को हिट एंड रन दुर्घटनाओं में पीड़ितों से प्रतिकर हेतु आवेदनों को अविलंब संबंधित दावा जांच अधिकारियों को भिजवाने के निर्देश।
सचिन ने बताया कि हिट एंड रन दुर्घटना प्रकरणों में केन्द्र सरकार द्वारा जारी योजना के तहत घायलों को 50 हजार रूपए एवं मृतक के आश्रितों को 2 लाख रूपए बतौर प्रतिकर प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के पीड़ित घटना क्षेत्र के पुलिस थाना तथा उपखण्ड अधिकारी के कार्यालय में प्रतिकर हेतु आवेदन कर सकते हैं। प्रतिकर के लिए आवेदन पत्र पुलिस थानों व ऑनलाईन उपलब्ध है।
इस दौरान पुलिस विभाग एवं दावा जाँच अधिकारियों ने वर्ष 2023 से मई 2025 के मध्य घटित हुई हिट एंड रन दुघर्टना के मामलें में पीड़ितों (घायलों व मृतकों के आश्रितों) को मिलने वाले मुआवजे के लिए प्राप्त आवेदनों व कार्यवाहियों के संबंध में वस्तुस्थिति रिपोर्ट की जानकारी दी।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव, समस्त दावा जाँच अधिकारी (उपखण्ड अधिकारी), पुलिस विभाग के समिति सदस्य (वृत्ताधिकारी) सहित यातायात विभाग के सदस्य मौजूद रहे।
इंडियन टीवी बीकानेर ब्यूरो चीफ विजेश पारीक।2*विकसित कृषि संकल्प अभियान कृषि वैज्ञानिकों व कृषि अधिकारियों ने अब तक 72 ग्राम पंचायत में 11 हजार 646 किसानों से किया सीधा संवाद रायसर बीकानेर में आयोजित अभियान में जगदीश राणे केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान के निदेशक जगदीश राणे व संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी ने किसानों से चर्चा*
बीकानेर, 3 जून। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खरीफ-पूर्व अभियान के तहत ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ कार्यक्रम का आयोजन 29 मई से 12 जून के मध्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच ‘प्रयोगशाला से खेत तक’ को साकार करने के उद्देश्य से यह अभियान आयोजित किये जा रहे हैं। संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी ने बताया कि इसी क्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र व कृषि विभाग मिलकर चार टीमों के माध्यम से 180 गांवों में अभियान का आयोजन किया जा रहा है। कृषि वैज्ञानिकों व कृषि अधिकारियों ने अब तक में 72 ग्राम पंचायत में 11 हजार 646 किसानों से सीधा संवाद किया है। प्रत्येक टीम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (काजरी, केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान, ऊष्ट व घोड़ा अनुसंधान केन्द्र, भेड़ एवं बकरी अनुसंधान केन्द्र, दाल व मुंगफली अनुसंधान केन्द्र) स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय वैज्ञानिक, कृषि उद्यान अधिकारी व नवाचारी किसान संयुक्त टीम के रूप में अभियान में ग्राम-ग्राम जा रहे है। आज विकसित कृषि संकल्प अभियान रायसर बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दौरान जगदीश राणे निदेशक शुष्क बागवानी संस्थान, कैलाश चौधरी संयुक्त निदेशक कृषि, विजय सिंह वैज्ञानिक काजरी, एस आर मीना वैज्ञानिक सीआईएएच, धुरेन्द्र सिंह वैज्ञानिक सीआईएएच इत्यादि उपस्थित रहें व किसानों से संवाद किया। इस दौरान कृषि विभाग उद्यानिकी से सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने किसानों को कृषि उद्यानिकी विभाग द्वारा देय विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। अभियान का उद्देश्य जलवायुवीय चुनौतियों और स्थानीय परिस्थितियों के साथ किसानों को आधुनिकतम तकनीकी की जानकारी देते हुए अधिकतम लाभ कमाने के लिए तैयार करना है। इस अभियान का उद्देश्य आगामी खरीफ फसलों की पैदावार को बढ़ाने के साथ किसानों को इन फसलों में आने वाली चुनौतियों और समस्याओं से निपटने के लिए तैयार करना है। इस दौरान स्थानीय प्रगतिशील नवाचारी किसानों के अनुभव भी साझा किए गए। खेत की मिट्टी के नमूने लिए गए तथा इन्हें जांच पश्चात किसानों को उनकी मिट्टी की स्वास्थ्य से अवगत कराया जाएगा। जिले में कई राष्ट्रीय स्तर के कृषि अनुसंधान संस्थान कार्यरत है, जन अभियान के दौरान अतिरिक्त समन्वय करते हुए एक प्लेटफार्म पर कार्य करते हुए किसान को सम्रद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के दौरान संस्थानों में हो रहे अनुसंधान का पूरा लाभ क्षेत्र के किसानों को मिलेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ मदन लाल रेगर ने बताया कि इस पूरे अभियान की सफलता के लिए विभिन्न संस्थाओं के समन्वय से चार टीमें बनाई गई है। कृषि विज्ञान केन्द्र बीकानेर टीम एक का नेतृत्व डॉ मदनलाल रेगर, टीम दो का नेतृत्व डॉ केशव मेहरा कर रहे हैं। वहीं कृषि विज्ञान केन्द्र लुणकरनसर टीम एक का नेतृत्व डॉ आर के सिवरान, टीम दो का नेतृत्व डॉ भगवत सिंह कर रहे हैं। अभियान में कृषि विपणन अधिकारी व पशुपालन अधिकारी के साथ कृषि विभागीय अधिकारी रमेश भाम्भू कृषि अधिकारी, सहायक कृषि अधिकारी लक्ष्मण सिंह शेखावत, महावीर जाट सरपंच व बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहें।
इंडियन टीवी बीकानेर ब्यूरो रिपोर्टर विजेश पारीक।