प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश*श्रीमति अंजू अरूण विश्वकर्मा सीईओ जिला पंचायत ने पदभार ग्रहण किया*
मुख्य सचिव मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल (म.प्र.) द्वारा प्रदेश के आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किये गए है। जारी आदेश में डिंडौरी जिले में पदस्थ आईएएस अधिकारी श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को अपर कलेक्टर डिंडौरी और आईएएस अधिकारी श्रीमति अंजू अरूण विश्वकर्मा एसडीएम शहपुरा को मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिंडौरी में पदस्थ किया गया है। आज मंगलवार को श्रीमति अंजू अरूण विश्वकर्मा ने मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिंडौरी का पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, सहायक संचालक जनसंपर्क श्री कमल किशोर मेरावी, जिला परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री ऋषिराज चाडार सहित जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।