ब्रेकिंग न्यूज़
पीलीभीत गांव अमरैयाकलां व खाता की सफाई व्यवस्था चौपट, सक्रमांक रोग फैलने की आशंका।
पीलीभीत पूरनपुर तहसील क्षेत्र के कई गांवों में सफाई कर्मचारियों के न पहुंचने से सरकारी भवनों में बड़ी-बड़ी घासें उगने से उसमें सांप-कीड़ें रेंगते नजर आने लगे है। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
तहसील क्षेत्र के गांव अमरैयाकलां के मनरेगा भवन, स्कूल परिसर, गांव खाता के प्राथमिक विद्यालय सहित कई गांवों में सफाई कर्मचारियों के न पहुंचने से सरकारी भवनों में बड़ी-बड़ी घांस उँगने से उसमें कहीं-कहीं सांप-कीड़े रेंगते नजर आ रहे है। गांवों में सफाई कर्मचारियों के न पहुंचने से जागरूक ग्रामीण कई बार अधिकारियों को अवगत करा चुके है। मगर उस पर अभी तक कोई कार्यवाही न होने से सफाई कर्मचारियों के हौंसले बुलंद चल रहे है।
इधर ग्रामीणों ने गांवों में तैनात कुछ सफाई कर्मचारियों से सरकारी भवनों में स्कूल परिसर, मनरेगा भवन, आंगनवाड़ी केंद्र आदि की सफाई न होने के बारे में पूछा तो उन्होंने जबाब दिया कि हम लोग सफाई टीम में लगे हुए है। जबकि जिस गांव में सफाई कर्मचारियों की टीम पहुंचती है, वह केवल सेल्फी लेकर अपने घर लौट जाती है। जब सफाई कर्मचारियों की टीम ग्राम पंचायत अमरैयाकलां में पहुंची। मगर सफाई टीम अमरैयाकलां के मनरेगा भवन, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय खाता के परिसर में सफाई नहीं की। इससे साफ जाहिर होता है कि गांवों में सफाई टीम पहुंचते ही एक सफाई का सेल्फी लेकर वापस चली जाती है।
ब्यूरो रिपोर्ट फूलचंद राठौर पीलीभीत