*शंकरगढ़ पुलिस ने भैंस चोर गिरोह पर कसा शिकंजा चोर गिरोह में मचा हड़कंप*
*भैंस चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ चार शातिर चोर गिरफ्तार*
*अवैध कारोबार करने वाले माफियाओं का ध्वस्त हुआ नेटवर्क क्षेत्र की जनता का भरपूर मिल रहा सहयोग कुलदीप तिवारी*
पवन कुमार पाल
ब्यूरो चीफ प्रयागराज
इंडियन टीवी न्यूज़
प्रयागराज के तेजतर्रार एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित के मार्गदर्शन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शंकरगढ़ थाना प्रभारी कुलदीप कुमार तिवारी को चेकिंग के दौरान मिली बड़ी सफलता क्षेत्र में सक्रिय भैंस चोरी करने वाले गिरोह के चार शातिर चोर मज्जन मोहम्मद अली, जिनुस व सुरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल बता दे गिरफ्तार हुए चारों अपराधी चित्रकूट जनपद के निवासी हैं वही इनके पास से शंकरगढ़ पुलिस चोरी की चार भैंस और, घटना में प्रयुक्त वाहन लोडर व स्विफ्ट डिजायर कार बरामद किया मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी कुलदीप कुमार तिवारी ने बताया शंकरगढ़ क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से तराई अंचल में लगातार भैंस की चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय हो गए थे जिन की सूचना मुखबिर के द्वारा लगातार मिल रही थी क्षेत्र में दो-तीन ऐसी चोरियां हुई जिन को संज्ञान में लेकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करने के लिए कई टीम गठित किया गया हाल ही में दो दिन पूर्व लेदर गांव निवासी बालकृष्ण तिवारी पुत्र चक्रेश्वर तिवारी की देर रात अचानक चार भैंसे चोरी हो गई थी पीड़ित की तहरीर के आधार पर संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर के चोरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा था ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके मुखबिर की सूचना पर देर रात पुलिस टीम को शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई घटना का 24 घंटे के अंदर अनावरण करते हुए चोरी की गई चारों भैंस बरामद कर किसान को सुपुर्द किया गया थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी ने कहा क्षेत्र में अपराधियों को कतई पनपने नहीं दिया जाएगा हर घटना को संज्ञान में लेकर पुलिस टीम सक्रिय रहती है अपराधियों को चेतावनी है क्षेत्र छोड़ कर भाग जाएं अन्यथा सलाखों के पीछे पहुंचाने की कार्रवाई जारी रहेगी वहीं इन दिनों क्षेत्र में चर्चाएं जोरों पर है शंकरगढ़ थाने में कुलदीप तिवारी के आने के बाद अवैध खनन शराब गांजा जैसे तस्करों का नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है जिस वजह से क्षेत्र की जनता खुशहाल नजर आ रही है