खबर को प्रकाशित करने पर दबंगों ने पत्रकार के साथ किया मारपीट मोबाइल सोने की चेन छीना।
ग्रामीणों की शिकायत को लेकर करहुली में सरोवर की मिट्टी बेचने और मानक से अधिक की खबर प्रकाशित करना पत्रकार को महंगा पड़ गया ग्राम प्रधान के कार्यकर्ता और जेसीबी मालिक ने रात्रि को वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे पत्रकार को मारपीट कर दो फोन और सोने की चैन रुद्राक्ष की माला में 6ग्राम सोने से बनी ओम की लॉकेट छीन कर जान से मारने की धमकी भी दी
करहुली गांव निवासी पत्रकार संदीप सिंह पटेल ने बताया कि शनिवार को मरका के एक वैवाहिक कार्यक्रम रात्रि करीब 11:15 अपने गांव करहुली आ रहा था। तभी अरमार लिंक रोड के पास नशे में धुत अपने आपको प्रधान कार्यकर्ता बताने वाले प्रवीण सिंह और जेसीबी मालिक जेसीबी चंद्रा ने मुझे रोककर खबर छापने को लेकर गाली गलौज करते हुए मारपीट में अमादा हो गए, और जान से मारने की धमकी दी जिसको लेकर प्रशासन को सूचना देने हेतु फोन निकाला तो दोनों फोन छीन लिए और मारने पीटने लगे अपने आप को बचाते हुए भगा तो पकड़कर मेरे कपड़े फाड़ दिए और गले में पड़ी एक तोले कि सोने की चेन और रुद्राक्ष के माले में 6 ग्राम सोने से बनी लॉकेट छीन लिए बच बचाते हुए मरका थाने की ओर भगा तभी गस्त के दौरान आ रही पुलिस की गाड़ी को रोकर सूचना दी मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की तब तक प्रधान कार्यकता फरार हो गया पीड़ित पत्रकार रात्रि मे ही मरका थाने पहुंच लिखित शिकायत पत्र दिया है। कोई कार्यवाही न होने पर रविवार को बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह को लिखित शिकायती पत्र देकर घटना से अवगत कराया और कानूनी कार्यवाही की मांग की है। जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी ने जांचकर कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट