ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज पीलीभीत माधोटांडा पंचायत घर मे नवनिर्वाचित प्रधानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन।

```

ब्रेकिंग न्यूज

पीलीभीत माधोटांडा पंचायत घर मे नवनिर्वाचित प्रधानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन।

पीलीभीत माधोटांडा। तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम माधोटांडा पंचायत घर में नवनिर्वाचित प्रधानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन लाइव स्ट्रीमिंग व जूम मीटिंग के माध्यम से ग्राम सचिव ग्राम प्रधान अन्य सम्मानित लोगों की मौजूदगी में प्रारंभ हुआ जिसमें लाइव स्ट्रीमिंग को देखने के लिए सभी नवनिर्वाचित प्रधान और गांव के सम्मानित मेंबर सहित अन्य लोग भी लाइव स्ट्रीमिंग को देखने के लिए भारी संख्या में मौजूद रहे । जहां पर गांव के विकास और सुरक्षा के लिए कूड़ा करकट की रीसाइक्लिंग और अन्य तरीके के उपाय बताए गए जिनसे गांव का विकास संभव हो सकता है साथ ही साथ सभी को गांव के विकास के लिए एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए, ऐसा गांव की जनता से अपील की गई। नवनिर्वाचित प्रधान नईम अली व ग्राम सचिव रामकिशोर जी के नेतृत्व में सभी लोगों को लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान सभी प्रकार की सोशल डिस्टेंसिंग की भी व्यवस्था की गई जिससे कि सभी एक दूसरे से दूरी बनाकर रखें और इस कोविड 19 की खतरनाक बीमारी से खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। साथ ही साथ वहां पर उपस्थित सभी सम्मानित लोगों से मास्क लगाने की भी अपील की गई।

ब्यूरो रिपोर्ट फूलचंद राठौर पीलीभीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *