ब्रेकिंग न्यूज़
पीलीभीत सामुदायिक शौचालय का ताला खोलने के लिए कहा तो सफाई कर्मी के पति ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ की मारपीट।
पीलीभीत कलीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मथना जब्ती के गांव रानीगंज में बने सामुदायिक शौचालय में
हर समय ताला लगा रहता है इसको लेकर ग्रामवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य ने सफाई कर्मी से शौचालय का ताला खुलवाने के लिए कहा तो सफाई कर्मी के पति ने क्षेत्र पंचायत सदस्य हरप्रसाद के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी दी।
रानीगंज क्षेत्र पंचायत सदस्य हरप्रसाद ने बताया कि रविवार सुबह गांव में बने सार्वजनिक शौचालय को खुलवाने के लिए सफाई कर्मी से कहा लेकिन सफाई कर्मी के पति करणलाल पुत्र प्रीतम राम निवासी रानीगंज ने ताला ना खोलने की धमकी दी।
जिस पर क्षेत्र पंचायत सदस्य हरप्रसाद ने इसकी खबर मीडिया को दी। मीडिया द्वारा न्यूज़ चलाने पर कुछ देर बाद शौचालय खोल दिया गया।
शाम साढ़े चार बजे हरप्रसाद अपने खेतों पर जा रहा था तभी सफाई कर्मी पति करणलाल, प्रीतम राम, श्री कृष्ण ने रास्ता रोककर गाली गलौज करते हुए हाथापाई पर उतारू हो गए। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
पीड़ित हरप्रसाद ने मामले की तहरीर जमुनिया चौकी, थाना माधोटांडा पर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
ब्यूरो रिपोर्ट फूलचंद राठौर पीलीभीत