Raj mishra
15 जून के बाद सभी खधाने बंद कर दी जाती हैं पर सहकार ग्लोबल कंपनी की खदानें अब भी हैं चालू
सिंगरौली जिले के देवसर तहसील के अंतर्गत सहकार ग्लोबल कंपनी की मनमानी लगातार है चालू
कंपनी के द्वारा खदान का सीमांकन
नही कराया गया है
सहकार ग्लोबल कंपनी लगातार अपनी मनमानी करते हुए अपने सीमा क्षेत्र से बाहर धार दार पानी से अवैध रूप से रेत की निकासी लगातार कर रही है
जिससे आसपास के सभी क्षेत्र का
जल अस्तर निरंतर नीचे जा रहा है कुएं बावली हैंडपंप लगातार सुख रहे हैं
पर कंपनी अपने मनमानी से बाज नहीं आ रही
आज जियावान खदान मे कंपनी की लापरवाही की वजह से 11 वर्षी बालक की डूबने से मृत्यु हो गई
परिजनों का कहना है की कंपनी ने जगह-जगह रेत निकाल कर के 30 से 40 फीट तक गड्ढे बना दिए गए हैं बच्चा हमारा स्नान करने के लिए गया और उसे गड्ढे में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई जिसकी जिम्मेदार सरकार ग्लोबल कंपनी है
माननीय कलेक्टर महोदय सिंगरौली
का आदेश है की 15 जून के बाद किसी भी तालाब से मछलियां नहीं मारी जाएगी किसी नदियों से मछलियां नहीं मारी जाएगी क्योंकि मछलियों के प्रजनन का समय होता है
लेकिन क्या महान नदी में मछलियों का प्रजनन का समय नहीं होता है लगातार महान नदी का दोहन किया जा रहा है
प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं और कंपनी और ठेकेदार लगातार अपनी मनमानी कर रहे हैं
महान नदी मजौना से देवसर मार्केट तक पूरे रोड में बस रेत ही रेत फैली हुई है जिसके कारण लगातार रोज रोड एक्सीडेंट हो रहे हैं पर प्रशासन द्वारा इसे गंभीरता पूर्वक नहीं लिया जा रहा है अभी ना जाने कितनी मौत का इंतजार प्रशासन कर रही है