स्वागत कार्यक्रम में सपाइयों का उमड़ा जन सैलाब
समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन पहुंचाएंगे:डा. रवि सिंह गौड़
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र। समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवि कुमार गौड़ बड़कू जनपद प्रथम आगमन पर सपाइयों द्वारा हिंदूआरी मोड पर जोरदार स्वागत किया गया और जिला पार्टी कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम करते हुए बैठक की गई ।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि हम सबसे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल एवं समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास गौड़ को बधाई देना चाहते हैं कि यह पहली बार अवसर है कि जनपद सोनभद्र का एक नौजवान समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नामित करके जनपद सोनभद्र का नाम रोशन किया है ।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राम निहोर यादव ने कहा कि डॉक्टर रवि कुमार गौड़ बड़कू प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ को जिम्मेदारी मिलने से जनपद सोनभद्र का संगठन और अधिक मजबूत होगा और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को और मजबूती मिलेगी। इसलिए सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाते हुए पीडीए पंचायत को और अधिक मजबूत करने का काम करें ।
बैठक को संबोधित करते हुए स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के ऐसे नेता हैं जो हर समाज को आगे बढ़ने का काम करते हैं ।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक पूर्व जिला अध्यक्ष अविनाश कुशवाहा ने कहा कि हम सभी पदाधिकारी की जिम्मेदारी बनती है कि पूर्व सरकार में समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को भी बताने का काम करें ।
इस मौके पर मोहम्मद सईद कुरैशी, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, विजय यादव, अनिल प्रधान, रामप्यारे सिंह पटेल, सुरेश यादव,अशोक पटेल, मुनीर अहमद, रमेश सिंह यादव, त्रिपुरारी गौड़, मन्नू पांडे, प्रशांत सिंह, परमेश्वर यादव, सुनील गौड़ आदि रहे।