लोकेशन अंबाला
रिपोर्टर राजकुमार
सुभाष चन्द वन दरोगा कार्यालय वन रैंज नारायणगढ़ जिला अम्बाला , वन रक्षक, नितिन कुमार वन रक्षक, किरपाल सिहं व टीम ने खैर की लकड़ी से भरी गाड़ी को किया जब्त
दिनांक 15.06.2025 को सुभाष चन्द वन दरोगा कार्यालय वन रैंज नारायणगढ़ जिला अम्बाला, सोनू
वन रक्षक, नितिन कुमार वन रक्षक, किरपाल सिहं वन रक्षक के बा सवारी गाडी सरकारी नम्बर HR37-GV-4230
जिसका चालक सोनू वन रक्षक गस्त व पडताल समय करीब 09:00 PM पर कार्यालय वन रैंज
नारायणगढ़ से चलकर पतरेहड़ी जीटी रोड़ नेशनल हाईवे पंचकुला यमुनानगर पर मौजूद था मुखबर खास ने
सुचना दी कि एक गाडी नम्बर R58A-8342 मार्का टाटा जनून जिसमें खैर की लकड़ियां भरी हुई हैं और उपर से
तिरपाल ठकी हुई हैं
यह लकडी फोरैस्ट रैंज छछरौली जिला यमुनानगर से काटकर चोरी की हुई है | उपरोक्त गाडी
को शहरुख पुत्र जुल्फान, शराफत, इरफान पुत्र रोशन वासीयान गाँव जाटूटावाला थाना
छछरौली जिला यमुनानगर चलाकर लेकर आ रहे है यह गाडी यमुनानगर की तरफ से पंचकुला की तरफ जायेगी ।
अगर पतरेहड़ी जीटी रोड़ नेशनल हाईवे पंचकुला यमुनानगर पर नाकाबन्दी की जाये तो गाडी नम्बर HR58A-8342 मार्का
टाटा जनून खैर की लकड़ियों सहित काबु आ सकती है | सूचना पक्की व काबिले यकीन है ।
जिस पर वन दरोगा ने साथी मुलाजमान टीम सहिंत नाकाबन्दी पार्टी
तैयार करके नेशनल हाईवे गाँव पतरेहड़ी पर बने फ्लाई ओवर पर पंचकुला की तरफ नाकाबन्दी शुरू की | जो कुछ
समय पश्चात ही साहा की तरफ से एक गाडी आती दिखाई दी, जिसका नजदीक आने पर नम्बर HR58A-8342 दिखाई
दिया | जिसको वन दरोगा ने रुकने का ईशारा किया तो गाड़ी नम्बर HR58A-8342 ने नाका तोड़कर अपनी गाड़ी को अम्बाला की तरफ भगा लिया जो वन दरोगा ने साथी मुलाजमान टीम के साथ गाड़ी नम्बर HR58A-8342 का पिछा किया और शहरुख, शराफत, इरफान गाड़ी नम्बर HR58A-8342 को हन्डेसरा पंजाब के पास खड़ा करके
अन्धेरा का फायदा उठाकर भाग गये थे जो मन वन दरोगा ने साथी कर्मचारीयों के साथ गाड़ी नम्बर HR58A-8342 को
काबू किया उपरोक्त गाडी का उसमे लोड खैर की लकडी सहित
वजन करवाने पर कुल वजन 4530 किलोग्राम हुआ टाटा जनून का वजन करवाया गया | जो खाली गाडी का
कुल वजन 2300 किलोग्राम हुआ है तथा बरामदा खैर लकडी का कुल बजन 2230 किलोग्राम पाया गया | जो बरामदा
खैर लकडी के 25 पीस पाये गये । गाडी उपरोक्त को चैक करने पर गाडी में से कोई भी कागजात बरामद नहीं हुआ है गाडी नम्बर HR58A-8342 टाटा जनून को लेकर थाना शहजादुपर में खड़ा किया गया थाना शहजादपुर में एफआईआर दर्ज मामले की ताप्ती जारी