मोटरसाइकिल को किया जब्त, पूछताछ जारी
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हे।
बाड़मेर जिले की नागाणा पुलिस ने ऑपरेशन संपोलिया के तहत मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 21.90 ग्राम स्मैक बरामद की है। साथ ही एक बाइक को भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।
एसपी नरेंद्र सिंह मीना के अनुसार- नागाणा थानाधिकारी मय पुलिस जाब्ता ने गांव बाटाडू में बाटाडू से झाक जाने वाली रोड पर नाकाबंदी की गई। पुलिस की देखकर बाइक सवार बाइक घुमाने लगा। पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम टीकमाराम पुत्र चैनाराम निवासी हरखाली नया सिंघोडिया बताया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 21 ग्राम 90 मिलीग्राम मादक पदार्थ स्मैक मिली। पुलिस ने युवक का डिटेन किया। वहीं उसकी बाइक को जब्त कर लिया।
पुलिस ने आरोपी टीकमाराम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। उससे मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में नागाणा थानाधिकारी जमीन खान, एएसआई अनोपाराम, हैड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल कंवराराम, जोगाराम, अजयसिंह, सुनील कुमार, लुंभाराम, रामकेश और दीपक कुमार शामिल रहे।
किशनाराम भादू ब्युरो रिपोर्ट बाङमेर