जिले भर मे अवैध शराब के विक्रय एव परिवहन पर अंकुश लगाने जिला कलेक्टर धनंजय सिंह के दिशा निर्देशन मे एव जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी टीम के लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है । इसी श्रृंखला में आज आबकारी टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर सोना सावरी क्षेत्र में आरोपियो राहुल पिता लखन कटारे निवासी ग्राम बाईखेड़ी एवं पवन पिता तुलसीदास पटेल निवासी ग्राम बाईखेड़ी के कब्जे से अंग्रेजी शराब व्हिस्की के 48 क्वार्टर ( एक पेटी शराब ) जप्त कर करने मे सफलता प्राप्त की है।तत्सबंध मे जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 ( 1 ) के तहत प्रकरण कायम किया गया । जप्त शुदा शराब की अनुमानित कीमत 8,160 / – है ।
- *होशंगाबाद इंडियन tv न्यूज़ चैनल से ब्यूरो चीफ वीरेन्द्र सिंह चौहान*
