इंडियन टीवी न्यूज़ शुजालपुर सूर्या परमार
शुजालपुर। मंगलवार को शुजालपुर स्थित कान्हा का वृंदावन गार्डन में एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं राजस्थान राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रेहाना रियाज़ चिश्ती ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की अहम बैठक ली। इस दौरान संगठन को मज़बूत करने और आगामी रणनीति पर गहन चर्चा की गई।
बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र जोशी, प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह सिकरवार, जिला सह-प्रभारी ओम पटेल, जिलाध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता रामनारायण परमार, रामकिशन मगरोला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
श्रीमती चिश्ती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस हमारी मां है, और मां से गद्दारी करने वाले आज पार्टी में नहीं हैं। जो कार्यकर्ता आज भी पार्टी के साथ खड़े हैं, वही सच्चे और निष्ठावान सिपाही हैं। राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा है कि गद्दारी करने वालों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और संगठन की जिम्मेदारी सच्चे विचारधारा वाले कार्यकर्ताओं को ही दी जाएगी।”
उन्होंने बताया कि वे बीते एक सप्ताह से शुजालपुर क्षेत्र में रहकर न केवल कांग्रेसजनों, बल्कि आम नागरिकों, पत्रकारों, किसानों, व्यापारियों और दुकानदारों से भी मुलाकात कर रही हैं। “मुझे 30 जून तक छह संभावित दावेदारों के नाम भेजने हैं, और मैं कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर पूरी निष्पक्ष रिपोर्ट बनाकर भेजूंगी,” उन्होंने कहा।
जिला सह-प्रभारी ओम पटेल ने भी दावेदारों के नामों पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि जो भी नेता दावेदारी करना चाहते हैं, वे 30 जून तक अपना नाम भेज सकते हैं। इसके पश्चात चिश्ती और पटेल ने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से भी संवाद किया।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मंगल सिंह राठौड़ ने किया।
बैठक के अंत में जिला प्रवक्ता हसन रज़ा कुरैशी ने समस्त जानकारी साझा