ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

मध्य प्रदेश, ,,,,,,,,*युवा कांग्रेस एवं किसान कांग्रेस ने रक्तदान एवं फल वितरण कर मनाया शाहपुरा विधायक भूपेंद्र मरावी का जन्मदिवस*

```

प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश, ,,,,,,,,*युवा कांग्रेस एवं किसान कांग्रेस ने रक्तदान एवं फल वितरण कर मनाया शाहपुरा विधायक भूपेंद्र मरावी का जन्मदिवस*

*युवा काग्रेस के सुखराम एवं डोमारी ने लिया एक वर्ष में 3 बार रक्त दान करने का संकल्प*

शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भूपेंद्र मरावी के जन्म दिवस के उपलक्ष में जिला किसान कांग्रेस संगठन के जिला अध्यक्ष रेवा प्रसाद झारिया एवं युवा कांग्रेस शहपुरा के अध्यक्ष इंजीनियर पृथ्वी झारिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं किसान भाईयो के द्वारा रक्तदान एवं मरीजों को फल तथा विस्किट वितरण कर शहपुरा विधायक भूपेन्द्र सिंह मरावी जी का जन्म उत्सव मनाया गया । कार्यकर्ताओं ने बड़े जोशीले भाव से कहा कि माननीय विधायक श्री भूपेंद्र मरावी जी दिन रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं तथा वह सम्मज के प्रत्येक वर्ग के प्रति उनकी सेवा समर्पित होती है और हम हमेशा ऐसे कर्मठ जुझारू और इमानदार और सरल स्वभाव के धनी विधायक के लिए तत्पर रहेंगे और समाज कल्याण के प्रति अपना योगदान देते रहेंगे। और ईश्वर से कामना करते है कि विधायक जी दीर्घ आयु हो और ईश्वर उन्हें राजनीति के शीर्ष स्थान तक पहुंचाए ।
कार्यक्रम में जिला किसान संगठन जिला अध्यक्ष रेवा प्रसाद झारिया, युवा काग्रेस अध्यक्ष इंजि.प्रथ्वी झारिया , संजय दुबे , सत्य नारायण साहू विधायक प्रतनिधि ,नवीन चंदेल युवा काग्रेस उपाध्यक्ष, डोमारी सिंह सेक्टर प्रभारी, सुखराम झारिया सेंटर प्रभारी,उमाशंकर मार्को,अनिल झारिया, मेकेश झारिया, आनंद झारिया , एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *