ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

हाथों में बेड़िया डालकर सरकार के विरोध में पत्रकारों ने किया प्रदर्शन .

```

हाथों में बेड़िया डालकर सरकार के विरोध में पत्रकारों ने किया प्रदर्शन
.
#हरदोई: सरकार द्वारा मीडिया की स्वतंत्रता पर पाबंदी लगाने के उद्देश्य से मीडिया संस्थानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी की कार्यवाही के विरोध में हरदोई प्रेस क्लब ने कड़ा विरोध जताया। इस सम्बंध में सभी पत्रकारों ने हांथों में बेड़ियां डालकर सरकार की कार्यशैली के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।

ज्ञापन में पत्रकारों ने बताया कि कल 25जुलाई को भारत समाचार व दैनिक भास्कर सहित दो मीडिया संस्थानों पर सरकार ने रंजिशन आयकर विभाग की कार्यवाही कराई है। उपरोक्त मीडिया संस्थानों द्वारा लंबे समय से निष्पक्ष समाचारों का संचालन किया जा रहा था, जिससे सरकार की कुरीतियां बेनकाब हो रही थीं, इसलिए सरकार ने दमनकारी नीति अपनाते हुए मीडिया पर पाबंदी लगाने की नाकाम कोशिश की है।

इस मौके पर हरदोई प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार हरिश्याम बाजपेई, वीरेश गुप्ता, आकाश शुक्ला, विनोद वर्मा, कुलदीप शर्मा, संजीव आनंद, इन्द्रेश दीक्षित, अखिलेश सिंह, रामस्वरूप, गोपाल द्विवेदी, रवि किशोर गुप्ता, विजय लक्ष्मी सिंह, नईम अली, शरद द्विवेदी, रिजवान खान, अजीम खान, शानू खान, मो, हासमी, शोभित सिंह, सौरभ त्रिपाठी, विपिन मिश्रा, नफीस खान, संदीप कुमार, मुकेश राठौर, अतुल मिश्रा, लवी खान, रोहित कुमार दीक्षित, शोभित सिंह, रियाज खान, सलमान सिद्दीकी, मो. उमर, डब्लू कुमार, दिनेश यादव, रामसेवक यादव, सुमित, गौरव चौरसिया, उत्तम अवस्थी, अजीम मंसूरी, इस्लाम हाशमी, रत्नेश अवस्थी, रवि शुक्ला, फ़रहान सागरी सहित बिलग्राम, शाहाबाद, टड़ियावां, बावन, कछौना, पिहानी क्षेत्र कई पत्रकार मौजूद रहे।
-द टेलीकास्ट न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *