हरदोई/टोडरपुर
राम प्रकश मौर्य
*फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या*
ब्लॉक के अन्तर्गत बड़ताल निवासी राकेश ने आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या । ग्राम प्रधान राजू व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी जिसकी वजह से परेशान होकर ये कदम उठाया । इनके पास ना तो जमीन है ,ना ही परिवार में कोई खर्चा चलने वाला । जिससे पीड़ित होकर इन्होंने आत्महत्या कर अपनी जान दी परिवार में उनकी पत्नी और 4 बच्चे है ।मौके पर पहुंचे पुलिसबल के साथ मझिला थानाध्यक्ष ने लाश को उतरवाकर शव का पंचनामा कराकर शव को पोस्टॉमार्टम के लिए भेज दिया ।