बसई अरेला पुलिस का बड़ा खुलासा – 24 घंटे में लूट का पर्दाफाश
तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूटी गई बाइक और नकदी बरामद
आगरा के बसई अरेला थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा
नगला भरी से लड़ऊआ पुरा जा रहे लेबर ठेकेदार जुबेर सिंह से तीन बदमाशों ने की थी लूटपाट
सफेद अपाचे बाइक पर आए बदमाशों ने 5000 रुपये नकद, पर्स और बाइक लूट ली थी
थाना बसई अरेला में दर्ज हुआ मुकदमा – अपराध संख्या 43/25, धारा 115(2)/309(4)
चेकिंग के दौरान सवोरा नहर पुलिया से तीन संदिग्ध युवक पुलिस को देख भागने लगे
घेराबंदी कर पुलिस ने तीनों को दबोचा – आरोपियों की पहचान हनी उर्फ हरचरन, योगेंद्र और विनोद के रूप में
आरोपियों के पास से बरामद –
▪ लूटी गई काली अपाचे बाइक
▪ घटना में प्रयुक्त सफेद अपाचे बाइक
▪ 4000 रुपये नकद
▪ पीड़ित का पर्स
एसीपी पिनाहट वीरेंद्र दुबे और थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी की संयुक्त टीम की कार्रवाई
तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल
पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले