नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग।
जिले में थाना प्रभारीयों को स्थानांतरण एवं पदस्थापना किया गया।
हजारीबाग: जिले में निम्नलिखित थाना प्रभारी को स्थानांतरण एवं पदस्थापना किया गया है जो इस प्रकार है-
1. पुलिस अवर निरीक्षक अजीत कुमार को पुलिस केंद्र से थाना प्रभारी कोर्रा
2. पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कांत विमल को पुलिस केंद्र से थाना प्रभारी चरही।
3. पुलिस अवर निरीक्षक भानु प्रताप सिंह, प्रभारी पदमा को थाना प्रभारी गिददी।
4. पुलिस अवर निरीक्षक संचित कुमार को विष्णुगढ से थाना प्रभारी, पदमा।
01.पुलिस अवर निरीक्षक गौतम कुमार तत्कालीन थाना प्रभारी, चरही 02 पुलिस अवर निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह, तत्कालीन थाना प्रभारी कोर्रा को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है। साथ ही साथ पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कुमार के द्वारा थाना प्रभारी गिदी से पुलिस केंद्र हजारीबाग में पद स्थापित किया गया है।