नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग।
चलकुशा प्रखंड अंतर्गत एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन
हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड अंतर्गत एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। प्रखंड सभाकक्ष में आयोजित आम उत्सव मेला का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलीत कर किया।
आम उत्सव सह बागवानी मेला में कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक बागवानी की योजनाओं को लेने तथा आर्थिक लाभ के बारे में विस्तार से बताया साथ ही आम बागवानी के तकनीकी पहलु की जानकारी तथा इस कार्यक्रम के उद्देश्यों की प्रदान की।
बागवानी मेला में प्रखण्ड के सभी पंचायत के लाभुक के द्वारा आम की प्रदर्शनी लगायी गयी।मंच का संचालन राजेश कुमार प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा किया गया। मेला में मौक़े पर मंचासीन नीतू सिंह प्रखण्ड प्रमुख, सविता सिंह जिला परिषद सदस्य, सलीम अंसारी 20 सूत्री अध्यक्ष , सिंह मुखिया संघ के अध्यक्ष आलोक सिंह, सभी मुखिया गण, सभी पंचायत समिति सदस्य गण, मुरलि कुमार BPM जेएसएलपीएस, सभी महिला समूह दीदी, सभी कनीय अभियंता, सभी पंचायत सचिव, सभी ग्राम रोजगार सेवक, सभी बागवानी लाभूक, ग्रामीण, समाज सेवी गण एवं मीडिया कर्मी उपस्थित हुए।