नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
पुलिस स्टीकर और सायरन लगा घूम रहा था युवक…वाहन जब्त
हजारीबाग: मटवारी क्षेत्र में एक युवक ने अपनी अल्टो कार पर पुलिस का स्टिकर, नीली-लाल बत्ती और सायरन लगाकर इलाके में सनसनी फैला दी। यह हरकत देख लोगों में भय और भ्रम फैल गया। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को जब्त कर लिया। जांच में पता चला कि कार का रजिस्ट्रेशन भी अमान्य था। यातायात थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने इसे गंभीर अपराध करार देते हुए भारी जुर्माना ठोकने की बात कही। वहीं सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और किसी गहरी साजिश की भी जांच की जा रही है।