✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुआ मंगलवार जनसुनवाई कार्यक्रम
पुलिस कप्तान की उपस्थिति में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों ने सुनी फरियादियों की शिकायतें
श्रेष्ठ कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को नगद एवं प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित
कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे शिकायतकर्ताओं को सुना गया एवं उनके निराकरण हेतु राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को सीमित समय सीमा के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थापित नवाचार व्यवस्था के अंतर्गत मंगलवार जनसुनवाई में जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों द्वारा एक ही मंच में जिले के सभी शिकायतकर्ताओं को सुना जाता है। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में 22 शिकायतों को सुना गया, शिकायत प्राप्त कर फरियादियों को मुद्रित शिकायत पावती दी गई। एवं संबंधित शिकायत थाना प्रभारियों को जांच हेतु भेजी गई। आप को बता दें की विगत सप्ताह आयोजित हुई जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों में से 32 शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण तरीके से निराकरण किया गया है।
पुलिस कप्तान के नेतृत्व में कटनी पुलिस का मनोबल बढ़ाने नई व्यवस्था का शुभारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत सप्ताह में श्रेष्ठ कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों एवं थाना प्रभारियों को सम्मानित किया जाता है। जिसके तहत मंगलवार को थाना प्रभारी कोतवाली अजय सिंह, चौकी प्रभारी खिरहनी महेंद्र जयसवाल सहित कुल 13 पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, सीएसपी कटनी श्रीमती नेहा पच्चीसिया, एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी, एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे, डीएसपी मुख्यालय उमराव सिंह उपस्थित रहे।।