✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
यातायात पुलिस की कार्यवाही दो ओवरलोड ट्रक चालकों के खिलाफ न्यायालय ने किया 53000 रुपए का जुर्माना
कटनी।पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । ट्रक वाहन क्रमांक DD-01-H-9092 का चालक मुकेश चौहान क्षमता में अधिक माल लोड कर परिवहन करते पाए जाने वाहन मालिक एवं चालक के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था जिसे निकाल हेतु दिनांक 24.06.2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया था जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा ट्रक चालक मुकेश चौहान के विरुद्ध 27,000/- ( सत्ताईस हजार रुपए) ट्रक मालिक नीरज अग्रवाल के विरुद्ध 26,000/-(छब्बीस हजार रुपए) कुल 53,000/- (तिरेपन हजार रुपए) के अर्थ दण्ड से दंडित कर संबंधित वाहन मालिक को वाहन सुपुर्दनामे में दिए जाने हेतु आदेशित किया गया माननीय न्यायालय के आदेश संबंधित वाहन मालिक को,वाहन सुपुर्द किया गया।।