ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

बछरावां रायबरेली। अवैध शस्त्र व जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

```

अवैध शस्त्र व जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

बछरावां रायबरेली। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत स्थानीय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर सुखराम पुत्र सुकरू निवासी ग्राम झाम खेड़ा मजरे अटरा थाना बछरावां को झामखेड़ा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसकी तलाशी में एक अदद अवैध तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 385/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्रीमती नीलम यादव, कांस्टेबल गण राहुल कुमार, अजय तिवारी व हेमराज मौजूद रहे।

  • रिपोर्ट , सन्नी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *