राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी। माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार में गत 20 जून की रात्रि को हुए रोहित चंचलानी हत्याकांड मामले में आरोपी आकाश पोपटानी, दीपक मोटवानी,महेश कुमार निवासी- राबर्ट लाईन थाना माधवनगर में पुलिस ने तीनों आरोपियों का जुलूस निकाला। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हथकड़ियों में पैदल ले जाकर घटनास्थल तस्दीक करवाया। बता दें कि आरोपी आकाश, दीपक और महेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि आरोपियों को लेकर लगातार अफवाहों का दौर चलने से क्षेत्र का माहौल फिर से खराब हो गया था। बुधवार को निकाले गए इस जुलूस में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर एकत्रित हो गए और आरोपियों की तस्वीरें व वीडियो बनाते नजर आए। पुलिस ने बदमाशों का जुलूस निकालकर जनता को यह संदेश देने का प्रयास किया कि अपराध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.इस तरह की पुलिस कार्रवाई से जनता में सुरक्षा की भावना जागृत हुई है, जबकि अपराधियों में डर का माहौल बन गया. पुलिस का यह कदम अपराध को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था को लागू करने में एक अच्छा कदम है।
घटनास्थल पर कराया गया सीन रिक्रिएशन
थाना प्रभारी माधव नगर अभिषेक चौबे के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर पूरे घटनाक्रम का रिक्रिएशन करवाया।पुलिस का दावा है कि बाकी बचे एक आरोपी की तलाश भी तेजी से की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।