बेहट तहसील में 22 मकान कच्चे बरसात में गिरे
कल देर रात्रि 10 बजे करीब क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर,चाण्डीघेर से लगभग 22 कच्चे घरों के गिरने की सूचना मिलने पर रात्रि में ही गांव में पीड़ितों से मिलकर उनके दुख को समझा विधानसभा बेहट के अधिकांश हिस्सों में आज भी हज़ारो लोग कच्चे मकानों में रहते हैं — बिना सुरक्षा, बिना पक्की नींव। मौसम की मार हर साल इन परिवारों को तोड़ती है, पर सिस्टम की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं आता।
विधायक,सांसद हर साल सिर्फ झूठा वादा करके आ जाते है
शाहजहाँपुर,चाण्डीघेर के हालात हमें यह सोचने पर मजबूर करते हैं कि विकास की रफ्तार आखिर किन तक पहुँच रही है? क्या यह ज़रूरी नहीं कि हर गांव के हर नागरिक को रहने के लिए सुरक्षित घर मिले?
में जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर सभी पीड़ितों की ज़्यादा से ज़्यादा मदद कराने का प्रयास करूँगा
रोहित सिंह राणा
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़