ग्वालियर | टेकनपुर
रुस्तमजी प्रौद्योगिकी संस्थान (RJIT) के दो छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहराया। *कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष के आनंद कुमार सारस्वत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तृतीय वर्ष के सम्राट बाबू ने 9वीं एसडीपीएफ इंडो-नेपाल इंटरनेशनल चैम्पियनशिप 2025 में अंडर-21 तथा ओपन कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर संस्थान और देश को गौरवान्वित किया।*
यह प्रतियोगिता 26 से 28 जून के बीच पोखरा, नेपाल में आयोजित हुई, जिसमें 80 से अधिक भारत सहित अन्य देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कुल 11 खेलों में मुकाबले हुए।
RJIT से मात्र दो छात्रों ने भाग लिया, लेकिन दोनों ने दमदार प्रदर्शन कर भारत बनाम नेपाल के फाइनल मुकाबले में शानदार जीत हासिल की।
प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित हुई — पहले राष्ट्रीय स्तर पर मुकाबले हुए, इसके बाद विजेताओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेपाल के खिलाड़ियों से लीग और फाइनल मैच खेले।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर RJIT, टेकनपुर के वाइस चेयरमैन डॉ. शमशेर सिंह, आईपीएस (अपर महानिदेशक, बीएसएफ टेकनपुर), संस्था के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर श्री ए.के. आर्य (डीआईजी, बीएसएफ), प्राचार्य डॉ. प्रशांत कुमार जैन ने छात्रों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव