अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
आमला अवरिया थानी सारणी रोड संगठन की ओर से माननीय डॉ. योगेश पंडाग्रे जी का जन्मदिन बड़े ही सादगीपूर्ण और गरिमामय माहौल में मनाया गया। यह कार्यक्रम आसीफ ट्रेडर्स परिसर में दोपहर 1:20 बजे आयोजित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. पंडाग्रे को गुलदस्ता और पारंपरिक गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के अध्यक्ष श्री मोहम्मद आसीफ लंघा, श्री सलमान खान, श्री बजेश राठौर, श्री कमल डांगे, श्री अनिल उइके (अध्यक्ष, भारतीय आदिवासी पार्टी), श्री यश गुगनानी, श्री मदन साहू, श्री ललित मान्धाता, श्री बबलू मांडूगड़े, श्री शशिकांत मोखेड़े, श्री अल्ताब खान, श्री मोहम्मद यूसुफ सहित अनेक लोग कार्यक्रम में शामिल होकर डॉ. पंडाग्रे को शुभकामनाएं दीं।
सभी ने डॉ. पंडाग्रे के सामाजिक योगदान की सराहना की और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।