ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

डिंडोरी कोतवाली पुलिस ने FB के जरिये प्रेमजाल में फसा कर नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

```

प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश,,,,,,,,,,,,,,,, डिंडोरी कोतवाली पुलिस ने FB के जरिये प्रेमजाल में फसा कर नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
डिंडोरी कोतवाली चंद्रकिशोर सिरामे के बताए अनुसार पूरा मामला अक्टूबर 2020 का है जहां योगेंद्र सेन निवासी नेपानगर जिला बुरहानपुर ने नाबालिक युवती को फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की उसके बाद प्रेम जाल में फंसा कर फोन में दोनों की बातचीत होने लगी, आरोपी युवक के द्वारा डिंडोरी आकर नाबालिग लड़की का वर्ष 2020 अक्टूबर में डिंडोरी आकर अपहरण कर दुष्कर्म किया था।
परिजनों ने इसकी शिकायत अक्टूबर 2020 में ही डिंडोरी कोतवाली में दर्ज कराई थी जिसके बाद कोतवाली पुलिस विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने नाबालिक लड़की को वर्ष 2020 के अक्टूबर माह में ही दस्तयाब कर लिया था और आरोपी की तलाश में जुट गई थी । वही कोतवाली पुलिस की टीम ने नेपानगर जिला बुरहानपुर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *