ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

*रतलाम अन्नोत्सव राशन ही नहीं, सम्मान प्रदान करने का भी उत्सव – कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम*

```

*रतलाम अन्नोत्सव राशन ही नहीं, सम्मान प्रदान करने का भी उत्सव – कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम*

रतलाम कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने जिले के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अन्न उत्सव आयोजन में पूर्ण गंभीरता बरतें। इस आयोजन को इलेक्शन मोड में संपन्न करें। अन्न उत्सव नागरिकों को सिर्फ राशन प्रदान करने का ही आयोजन नहीं है, यह नागरिकों को सम्मान के साथ राशन प्रदान करने का आयोजन है।

उन्होंने कहा कि नागरिकों को आयोजन स्थल पर पूर्ण सम्मान दें। तिलक लगाकर उनका स्वागत भी करें और उन्हें गरिमा के साथ थैलों में राशन प्रदान करें। राशन की गुणवत्ता बनाए रखें और बैग भी व्यवस्थित हो, यह सुनिश्चित करें‌। उन्होंने निर्देश दिए कि आयोजन में पूरी व्यवस्थाएं बनाए रखें। उपस्थित सभी लोग मास्क पहने हों, इस बात का विशेष ध्यान रखें। आयोजन के लिए अनुविभागीय स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया जाए। रिर्पोटिंग सिस्टम को मजबूत रखें। सभी स्थल से प्रतिदिन होने वाली तैयारियों की प्रगति की जानकारी की रिपोर्ट नियमित रूप से प्रदान की जाए।

रंगाई-पुताई कर आकर्षक बनाई जा रही पीडीएस शॉप

अन्न उत्सव के लिए जिले की पीडीएस शॉप रंगाई-पुताई कर आकर्षक बनाया जा रहा है सभी दुकान संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पीडीएस शॉप की रंगाई-पुताई कर आयोजन के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध रखें। यदि किसी पीडीएस शॉप पर स्थान की कमी हो तो बिल्कुल समीप का कोई सुविधाजनक स्थान भी आयोजन के लिए चयनित किया जा सकता है।

मनोहर राजपूत इंडियन
टीवी जिला ब्यूरो चीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *