आपसी सहमति से हुआ आठ भाइयों का खाता विभाजन, चेहरे पर आई मुस्कान
जिले भर मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत
कोलायत के ग्राम पंचायत दियातरा में आयोजित शिविर के दौरान आपसी सहमति से आठ भाईयों का खाता विभाजन किया गया।
शिविर में आए उदाराम, लालूराम, जेठाराम, राकेश, उम्मेदाराम, सुन्दरलाल, सुरेश कुमार, डूंगरराम की अपनी पुश्तैनी भूमि में सभी भाईयों का सामलाती खाता दर्ज था। जिससे खातेदारों में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। खाता सामलाती होने से अनेक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहना पड़ रहा था।
प्रार्थीयान खातेदार अपना खाता के विभाजन की प्रक्रिया से अनजान थे। ग्राम पंचायत दियातरा में आयोजित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पंखवाड़ा कैम्प में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन रामावतार कुमावत ने कैम्प निरीक्षण के दौरान आपसी सहमति से खाता विभाजन के लिए प्रोत्साहित किया। इसके पश्चात विभाजन के लिए आवेदन प्रसतुत किया। शिविर में राजस्व कार्मिकों द्वारा खाता विभाजन प्रस्ताव तैयार कर तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत किया। जिस पर तहसीलदार द्वारा तुरन्त खाता विभाजन का आदेश जारी किया गया। प्रार्थीयान का अब राजस्व रिकार्ड में अलग-अलग खाते दर्ज हो गए है। खाता विभाजन होने से सरकारी योजनाओं से वंचित नही रहेंगे।
आपसी सहमति से खातेदारी भूमि का विभाजन होने से खातेदारान के चेहरे पर मुस्कान लौटी। आठों भाईयों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं राज्य सरकार का आभार जताया।
इंडियन टीवी बीकानेर ब्यूरो चीफ रिपोर्टर विजेश पारीक।