शैलेंद्र राजपूत ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, किया वृक्षारोपण
आगरा से ब्यूरो चीफ अनिल कुमार की रिपोर्ट
आगरा/पिनाहट।समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शैलेंद्र राजपूत ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। यह आयोजन थाना क्षेत्र बसई अरेला के गांव पूरा लोधी राजपूत सुखताल में किया गया।
इस अवसर पर शैलेंद्र राजपूत ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “वृक्ष ही जीवन हैं” और हर कार्यकर्ता को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों से उन्होंने अपील की कि वे पर्यावरण बचाने के लिए आगे आएं और इस मुहिम को जन आंदोलन का रूप दें।जन्मोत्सव के मौके पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और सभी ने अखिलेश यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ सपा नेता महेश सिसोदिया, हर नारायण मुखिया, सौरभ शर्मा, नीरज चक,असलम खान, विवेक शर्मा, सुनील कुमार, योगेंद्र, नीतू सविता, नीलम आदि लोग मौजूद रहे।