नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
हजारीबाग/इचाक: चंदा आर एम उच्च विद्यालय चंदा के पूर्व शिक्षक, आदरणीय दशरथ सर का दुखद निधन हो गया है। उनके निधन से न केवल विद्यालय परिवार, बल्कि समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है। दशरथ सर विज्ञान विषय के एक कुशल, अनुशासित एवं प्रेरणादायक शिक्षक रहे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में हज़ारों छात्रों के जीवन को सकारात्मक दिशा दी।
वे न केवल उच्च विचारों वाले, बल्कि व्यवहार में भी अत्यंत विनम्र, मार्गदर्शक और छात्रों के प्रति सच्चे समर्पित शिक्षक थे। दशरथ सर ने शिक्षा को केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज-निर्माण का माध्यम समझा और उसी भावना से बच्चों को शिक्षित किया।
विद्यालय के अनेक पूर्व छात्र-छात्राएँ आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं, जिनकी नींव कहीं न कहीं दशरथ सर जैसे महान शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है।
विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को परम शांति और दिव्य स्थान प्राप्त हो।
ॐ शांति।