खबर सहारनपुर से
जीआईएस टैक्स वृद्धि के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति का आंदोलन शुरू करने का आह्वान…
6 जुलाई को व्यापार भवन में रणनीति बनाने को होगी बैठक : ठाकुर वीरेंद्र सिंह
नगर निगम द्वारा किए गए जीआईएस सर्वे के माध्यम से हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और सीवर टैक्स में भारी वृद्धि के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति की बैठक अध्यक्ष ठा. वीरेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि टैक्स 10, 20, यहां तक कि 50 गुना तक बढ़ा दिया गया है, जिससे आम जनता और व्यापारी वर्ग त्रस्त हैं। बैठक में प्रवर्तन दल की कथित गुंडागर्दी, दुकानों की सीलिंग, गरीब ठेली-पटरी वालों से वसूली, और टैक्स में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर गहरी चिंता जताई गई। कई वक्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी और जीआईएस सर्वे को असंवैधानिक बताते हुए उसे तुरंत रद्द करने की मांग की। सभा के अंत में यह निर्णय लिया गया कि जब तक जीआईएस सर्वे रद्द नहीं होता, कोई वार्ता नहीं की जाएगी और नगर पालिका को टैक्स जमा न करने की अपील की गई। बैठक में सम्मिलित हुए पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल सरफराज खान पूर्व सांसद फजलुर रहमान और व्यापारी गण
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़