बिहारीगढ़- दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर मोहण्ड के जंगल में बृहस्पतिवार को ट्रक खराब हो जाने से एक बार फिर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। खराब हुए ट्रक के समीप छोटे से रास्ते से वन साइड व्यवस्था करके वाहनों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके चलते राहगीरों को बहुत परेशानी का सामना करने की खातिर बाध्य होना पड रहा है। जाम में फंसे राहगीरों की मांग है कि इमरजेंसी के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को नवनिर्मित एलीवेटेड रोड खोलकर जंगल के बीच जाम में फंसे वाहनों को निकालने की छूट दी जानी चाहिए।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़