संवाददाता जगमाल सिंह प्रजापति नीमराना
इंडिया टीवी न्यूज़
विधानसभा क्षेत्र के उपखंड क्षेत्र नारायणपुर अंतर्गत आने वाले राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लादूवास को अब राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करने पर ग्रामवासियों और एसएमसी सदस्यों में खुशी देखी जा सकती है। ग्रामीणों ने विद्यालय के विद्यार्थियों को लड्डू बांटकर अपनी खुशी जाहिर की साथ ही बानसूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवीसिंह शेखावत का ग्रामीणों द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया गया जिनके प्रयासों से यह विद्यालय क्रमोन्नत हो पाया है। अब गांव के बच्चों को आठवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात आगे की पढ़ाई के लिए दूर जाना नहीं जाना पड़ेगा। क्षेत्रीय विधायक ने ध्यान दिया और कोशिश करके विद्यालय को क्रमोन्नत करवाया। इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिको सहित विद्यालय स्टाफ सदस्यों ने विद्यालय की कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का माला पहनाकर स्वागत भी किया।
संवाददाता जगमाल सिंह प्रजापति नीमराना
इंडिया टीवी न्यूज़