उरई(जालौन):
उरई कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मण्डी चौकी समिति का एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण:
पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा कोतवाली उरई क्षेत्रांतर्गत पुलिस चौकी मण्डी समिति का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी में रखे अभिलेखों की प्रविष्टियों का बारीकी से अवलोकन किया और उनकी विधिवत जांच की। उन्होंने चौकी प्रभारी समेत सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश देते हुए अभिलेखों को अद्यतन रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने साफ-सफाई व्यवस्था और जनता से बेहतर संवाद बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। एसपी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और सभी पुलिसकर्मी इसमें पूरी निष्ठा से कार्य करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अनुशासन और कार्यकुशलता बनाए रखने की हिदायत भी दी। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कहा कि हर छोटी-बड़ी सूचना को गम्भीरता से लें और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई को अमल में लायें।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन ) उत्तर प्रदेश