नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
मुहर्रम-2025 को लेकर हजारीबाग में पुलिस का मॉक ड्रिल, उपद्रवियों से निपटने की तैयारी
हजारीबाग, 04 जुलाई 2025:
मुहर्रम त्योहार 2 25 को लेकर हजारीबाग जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अनजान के निर्देश पर हजारीबाग पुलिस द्वारा शुक्रवार को आम जनता के बीच मॉक ड्रिल किया गया। इसका उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना या उपद्रव की स्थिति से निपटने की यथार्थपरक तैयारी और आमजन में विश्वास का संचार करना है।
मॉक ड्रिल का उद्देश्य:मुहर्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना।
सामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों पर नज़र रखना और उनके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना।आम जनता को यह संदेश देना कि पुलिस पूरी तरह तैयार और सतर्क है।किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बल की तैनाती और अभ्यास सुनिश्चित करना
ड्रिल के दौरान की गई कार्रवाई:संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को सक्रिय किया गया।विभिन्न चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों और जुलूस मार्गों पर दंगा नियंत्रण अभ्यास किया गया।पुलिस ने लोगों से सहयोग और सतर्कता बनाए रखने की अपील की।भीड़ नियंत्रण, अफवाह रोकथाम और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से संबंधित अभ्यासिक प्रक्रियाओं को दोहराया गया।
प्रशासन की अपील: पुलिस और प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी भड़काऊ पोस्ट या अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम को सूचित करें।
पुलिस अधीक्षक अंजनी अनजान ने कहा कि “हमारा उद्देश्य मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरन में सम्पन्न कराना है। इसके लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है।