हुसैन की याद में निकला मातमी जुलूस
नगर पंचायत पिपराइच सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी हज़रत इमाम हुसैन के शहादत के याद में शनिवार को नौवीं और रविवार दिन में दसवीं की परंपरागत मातमी जुलूस निकाला गया। झांकियों व ताजिया के साथ विशाल जुलूस में ढोल ताशों और सद्दा के बीच युवाओं ने मातमी खेल , कला कौशल का प्रदर्शन किया । हिंदू समुदाय के युवा भी अपने मनौती के अनुसार जुलूस में शामिल होकर गंगा यमुना तहजीब पेश किये ,बंदे मातरम आदि उद्घोष से नया मिशाल पेश किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गये।
ग्रामीण क्षेत्रों में मुड़िला सिधावल,मियां मिल, रमवापुर,पतरा, करमैनी, कैथवलिया, बेला कांटा, रामपुर आदि दर्जनों गांवों में भी शानो-शौकत के साथ जुलूस निकाला गया।
इस दौरान जनाब खुर्शीद कादरी, जामा मस्जिद के सदर डॉ खुर्शीद अंसारी, सभासद रमजान अली, सद्दाम आदि नें हिन्दू मुस्लिम एकता का मिशाल कायम करते हुए जय हिन्द ,भारत माता के जयकारे भी लगाये ।
इस अवसर पर एसपी नार्थ, सीओ चौरीचौरा , पिपराईच थानाध्यक्ष , मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सहित भारी संख्या में पुलिस कर्मी सुरक्षा मे लगे रहे ।
जुलूस मे चेयरमैन संजय मद्धेशिया, अधिवक्ता याकूब खां, फिरोज खान , अधिवक्ता ऐनुल हसन आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- सतीश तिवारी
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)