नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
अचार संहिता उलंघन व पारा शिक्षक आंदोलन मे दर्ज केस से अदालत ने गौतम कुमार कों किया बरी
हजारीबाग: आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सह युवा नेता गौतम कुमार सदर थाना मे दर्ज दो मामले मे बरी हो गये.2018 मे 67000 पारा शिक्षकों के मुद्दों पर स्थायी करने कों लेकर हज़ारीबाग समाहरनालय के समक्ष आत्मदाह के प्रयास मे उन्हें गिरफ्तार किया गया था. उस समय के आंदोलन मे तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर का नींद उडाने वाले गौतम कों हज़ारीबाग सदर कांड संख्या 516/18 आईपीसी धारा 309,511 से फर्स्ट क्लास मेजिस्टेट श्री हेमंत कुमार ने बरी किये. वही लोकसभा चुनाव 2019 मे अचार सहिता उलंघन मे सदर थाना मे ही कांड संख्या 126/ 19 आईपीसी धारा 188,143 व रेप्रजेन्टेशन ऑफ़ पीपल एक्ट 126(2) मे एसिजिएम मति कुमारी निकिता ने बरी किये. अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने कहा की दोनों केस मे गौतम कुमार कों साक्ष्य के आभाव मे बरी किया गया.केस के बरी होने से क्षेत्र के जनता मे ख़ुशी है. वही युवा नेता गौतम कुमार ने कहा की क्षेत्र की मुद्दों पर मेरा आंदोलन जारी रहे. दर्जनों केस होने के बावजूद भी मेरा आंदोलन की धार मे कमी नहीं आयी. बरी होने के दौरान अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद, सुप्रिया राणा, संगठन के जिला अध्यक्ष रुपेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष कमल कुमार दास मौजूद थे.