तीन छात्रों को गम्भीर घायल करने वाले 15 युवकों पर मुकदमा दर्ज
फतेहगंज पश्चिमी। कॉलेज के छात्रों के बीच हुई मारपीट के मामले में पांच लोगों के नामदर्ज और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मेडिकल को भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को किसी लड़की से बात करने को लेकर छात्रों में झगड़ा हुआ था। जिसमें पीड़ित मो.फैसल, अकरान,कमल घायल हो गए। पीड़ित मो. फैसल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की वह एएनए इन्स्टीटूड फतेहगंज बरेली में तृतीय वर्ष नर्सिंग के छात्र है और रोज रामपुर से फतेहगंज पश्चिमी कालेज आते है शनिवार को अपने कालेज ए0एन0ए0 फतेहगंज पश्चिमी आये थे। 4 बजे कॉलेज की छुट्टी हुई। तभी बाहर निकलने पर कालेज के ही नर्सिंग छात्र नितिन, विकेश, अमन राठौर, अमन त्यागी, चन्द्रशेखर, नितिन का भाई व 10 अज्ञात लड़कों ने देखते ही जान से मारने की नियत से लोहे की राड व सरियों से मारना शुरु कर दिया। जिसमें पीड़ित और अरकान गम्भीर रूप से घायल हो गये । और हमलावर घायलों मरा समझ कर भाग गये। घटना कालेज गेट पर लगे CCTV में भी रिकार्ड हुई है। पीड़ित का कहना है कि नितिन, विकेश ने मुझेको दो दिन पहले फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने नितिन, विकेश, अमन राठौर, अमन त्यागी, चन्द्रशेखर, नितिन के भाई सहित 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
प्रवन पाण्डेय
INDIAN TV NEWS
जिला संवाददाता बरेली