अवैध हथियार सहित कट्टा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी
हथियार बनाने के औजार बरामद, 4 कट्टा भी मिले
नौगांव 11 अगस्त (निस) | मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए अवैध असलाहा निर्माण फैक्ट्री के संचालक को अवैध शस्त्र एवं इन्हें बनाने के औजार सहित दबोच लिया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अनुविभाग अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के चलते नौगांव पुलिस को अवैध कट्टा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने में कामयाबी मिली है। मुखबिर द्वारा टीआई संजय वेदिया को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में ग्राम सुकवां निवासी मूलचंद्र विश्वकर्मा घर के बाहर झोपड़ी बनाकर उसमें अवैध हथियार बनाता है। मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना प्रभारी ने उपनिरीक्षण संजय पांडे को
पलिस बल के साथ कार्यवाही करने
भेजा। पुलिस बल ने आरोपी मूलचंद्र को कट्टा बनाते पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक अधबना 12 बोर का देशी कट्टा, दो 315 बोर के कट्टा के अलावा कट्टा बनाने के औजार
जप्त किए हैं। कार्यवाही में थाना प्रभारी के अलावा प्रधान आरक्षक हृदेश, रामराज, अरविन्द शर्मा, आरक्षक भूपेन्द्र यादव, धीरेन्द्र सिंह, अजय साहू की भूमिका रही।
उमंग शिवहरे
इंडियन टीवी न्यूज
जिला ब्यूरों चीफ छतरपुर