इंडियन टीवी न्यूज
अद्याोमाकन निर्माण कार्य करने वाली कार्यदायी संस्थाओं को काली
सूची में डाला जाएगा – मण्डलायुक्त
घण्टाघर से कोर्ट रोड तथा रेलवे रोड के बीच चल रहे निर्माण
कार्योें को शीघ्रता से पूरा किया जाए – लोकेश एम0
सहारनपुर, दिनांक 12 अगस्त, 2021 (सू0वि0)।
मण्डलायुक्त श्री लोकेश एम0 ने स्मार्ट सिटी के कार्यों में अनावश्यक रूप से देरी करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सभी निर्माणाधीन कार्यों को तत्काल पूरा किया जाए। कार्य को पूरा करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में अद्योमानक कार्य करने वाली संस्थाओं को काली सूची में डाला जायेंगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की स्वयं जांच करें। उन्होंने निर्देश दिए कि घण्टाघर से कोर्ट रोड तथा रेलवे रोड को तत्काल चलने लायक बनाया जाए। उन्होने कहा कि पुराने कार्य पूरा करने के बाद ही नये कार्यों की शुरूआत की जाए तथा निर्धारित ड्राईंग के अनुरूप कार्य ने करने वालो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
श्री लोकेश एम0 आज जनपद में हो निर्माण कार्यों का भौतिक निरीक्षण कर रहे थे। उन्होने कहा कि नगरवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे। उन्होने गुरूनानक गर्ल्स इण्टर कॉलेज में बन रहे स्मार्ट क्लास रूम की दीवालों पर सीलन पाए जाने तथा ड्रॉईंग की स्वीकृति के बिना ही कार्य कराए जाने पर कडी नाराजगी व्यक्त की। उन्होने कहा कि इस लापरवाही के लिए संबंधित अधिकारी को भी चेतावनी दी जाए और भविष्य में ऐसे कार्यों की पुनरावृत्ति न हो। उन्होने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तथा समय से पूरा किया जाए। रोड पर अनावश्यक सामग्री डालकर मार्ग को बाधित न किया जाए। उन्होने गांधी पार्क में स्मार्ट पार्क, एबीडी एरिया, डी कम्पोस्ट पार्क, जनमंच स्थित हेल्थ एटीएम को भी देखा। उन्होने गुरूनानक गर्ल्स इण्टर कॉलेज में बन रही स्मार्ट क्लास रूम को गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए।
मण्डलायुक्त ने शहर में बन रहे चतरा पुल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता को भी परखा और मानकों को देखा। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों का आई0आई0टी0 रूडकी अथवा आई0आई0टी0 कानपुर आदि थर्ड पार्टी से जांच करायी जाए। उन्होने कहा निर्माण कार्य को समय से पूरा कराया जाए।
भौतिक निरीक्षण निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, चीफ इंजीनियर सहित र्स्माट सिटी से जुडे अधिकारी मौजूद रहे।
*ब्यूरो चीफ शाह फैसल*