बीडीओ ने दी सीख निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से न करें समझौता
कोंच(जालौन)। खंड विकास के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो गति देने के लिए बीडीओ ने बुधवार को खंड विकास कार्यालय सभागार में ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सेवकों के साथ बैठक की। बैठक में बीडीओ विपिन कुमार सिंह ने गांवों में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास आंगनबाड़ी केंद्र एवं शौचालय निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि उक्त सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर लिए जायें। पंचायत भवनों को दुरुस्त कर रोस्टर के अनुसार सचिव वहां पर उपस्थित रहें और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही करें। उन्होंने रोजगार सेवकों से मनरेगा के कार्यो को गति देने और अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार देने के निर्देश देते हुए स्वंय सहायता समूहों के कार्यो की भी उन्होंने समीक्षा की। बैठक में एडीओ विपिन गुप्ता, सुमित यादव, नरेंद्र कुमार, अभिषेक यादव, शिल्पी आदि मौजूद रहे।
फोटो परिचय–
अधीनस्थों के साथ मीटिंग करते बीडीओ कोंच।
रोहितसोनी ब्यूरो चीफ जालौन