प्राचीन शिव मंदिर में यज्ञ हवन के साथ कांवड़ शिविर का शुभारंभ, आगामी 23 जुलाई तक शिव भक्तों को मिलेगी जलपान की सुविधा.
प्राचीन शिव मंदिर कमेटी द्वारा आज बृहस्पतिवार को सुबह यज्ञ हवन के साथ कांवड़ शिविर का शुभारंभ किया गया है। शिविर में मौजूद अंकित चौहान ने बताया कि कांवड़ शिविर 23 जुलाई तक चलेगा। कांवड शिविर का विधिवत शुभारम्भ इंजीनियर एमपी गर्ग (वृन्दावन गार्डन) ने किया। शिविर में शिव भक्तों के लिए हर रोज अलग-अलग तरह का भोजन तैयार कराया जाएगा। शिवभक्त कावड़ियों की सुविधा के लिए बेड और पंखों के साथ-साथ कुलर की व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान किसी भी शिव भक्त कांवड़िए को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर मेडिकल सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर के समापन दिवस 23 जुलाई को विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। कांवड़ शिविर की तमाम व्यवस्थाओं के लिए कस्बे वासियों द्वारा शिव मंदिर कमेटी को भरपूर आर्थिक सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से अंकित चौहान, संजीव सोम, कुलदीप वर्मा, राकेश काम्बोज, सोनू धीमान, संदीप वर्मा, प्रीतम सैनी, जयमल सिंह, अनन्त वर्मा, विशाल गोयल, सुंदर लाल सैनी, परमाल सिंह, अश्विनी मित्तल, संजय गोयल, राजकुमार सैनी सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त श्रद्धालु मौजूद रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़