नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
उपायुक्त के निर्देश पर विभिन्न प्रखंडों में पीवीटीजी परिवारों का लिया जा रहा जायजा
प्रखंड के पीवीटीजी परिवारों के बीच राशन एवं बीज वितरण किया जा रहा है
हजारीबाग: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों में विशेष पिछड़ी जनजातियों (पीवीटीजी) के बीच उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और आवश्यक सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में डाडी प्रखंड के बलसगरा पंचायत अंतर्गत झूमरी महुवा टोला, बड़कागांव के सतबहिया, चलकुशा के बनगांवा, जसमती बिरहोर टोला, एवं सीझुवा, तिरला में बिरहोर परिवारों की स्थिति की जानकारी के लिए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बिरहोर समुदाय की समस्याओं और उनकी आवश्यकताओं की समीक्षा की गई। इस दौरान बलसागरा में आपूर्ति विभाग द्वारा बिरहोर परिवारों को राशन का वितरण किया गया। साथ ही कृषि विभाग (आत्मा) की ओर से उड़द एवं अरहर के बीज भी वितरित किए गए।
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी ने लंबित आवास योजनाओं को शीघ्र पूरा करने, बिजली आपूर्ति में सुधार तथा आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि
विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवनस्तर में सुधार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन परिवारों तक सरकार की सभी योजनाओं का त्वरित लाभ पहुँचाना जिला प्रशासन का लक्ष्य है। इसके लिए सभी प्रखंडों में संबंधित पदाधिकारियों को नियमित निरीक्षण और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।