सरदारपुर से महेश पाटीदार की रिपोर्ट
नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी के संदर्भ में पुलिस चौकी दसाई के ओमेंद्र सिंह भाटी द्वारा स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक स्कूल दसाई के बच्चों को नशे से दूरी हेतु शपथ दिलवाई। स्कूल के सभी बच्चों ने नारे लगाए की नशा छोड़ो जीवन जोड़ो और स्वस्थ जीवन ही सच्चा जीवन। साथ ही भाटी ने बच्चों से चर्चा की उन्होंने कहा कि नशा करना बहुत बुरी बात है इससे शरीर और दिमाग दोनों खराब हो जाते हैं परिवार में लड़ाई होती है दोस्त दूर हो जाते है और कई बार लोग गलत कामों में भी फस जाते हैं इसलिए नशे से दूरी बनाएं और दूसरे को भी नशा नहीं करने दे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे कार्यक्रम में स्कूल के डायरेक्टर अशोक सिंह रघुवंशी सहित स्कूल के शिक्षक मौजूद थे