दुद्धी सोनभद्र। शनिवार को दुद्धी तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस पर क्षेत्र के 8 किसानों को मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी के हाथों फ्री किसान किट प्रदान की गई। फ्री किसान किट पाकर किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि सांवा, मेढ़ो, कोदो, रागी जैसे फसलों की खेती करने के लिए सरकार द्वारा फ्री बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं ,जो भी किसान भाई इन फसलों की खेती करना चाहते हैं, वे लोग कृषि विभाग से संपर्क करके फ्री बीज प्राप्त कर सकते हैं।
लाभार्थी किसानों में गौरी शंकर कुशवाहा, ह्रदय यादव, शिव शंकर,असर्फी, शिव प्रसाद,राजकुमारी, श्यामा, कलावती आदि शामिल रहे ।
फ्री किसान किट मिलने से किसानों में खुशी देखी गई।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह