राहुल कुमार, तहसील रिपोर्टर।
हापुड़। थाना हापुड़ नगर क्षेत्र के ग्राम बदनौली में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट एवं फायरिंग की घटना में मृतक दीपक के अंतिम संस्कार के दौरान पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी महोदया एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष परिवार की सुरक्षा और शस्त्र लाइसेंस सहित विभिन्न मांगें रखीं।पुलिस-प्रशासन की ओर से परिजनों की मांगों को स्वीकार करते हुए उनकी सुरक्षा संबंधी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया गया है। पुलिस के अनुसार घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।वहीं, घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर लगातार दबिश एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सार्थक प्रयास जारी हैं और शीघ्र ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।