तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर,दो घायल।
अलापुर/बदायूं। थाना क्षेत्र में रविवार को सुबह करीब 7:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें तेज रफ्तार आ रही कार ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी टक्कर इतनी भयंकर थी की बाइक सवार युवक का हाथ काटकर शरीर से अलग हो गया।
थाना अलापुर क्षेत्र के गांव बुढाना निवासी मुस्लिम अपनी बहन चांदतारा के साथ बाइक से बदायूं जा रहा था बदायूं की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर लगने के बाद बाइक पर पीछे बैठी महिला दूर जा गिरी और वाइक युवक का हाथ शरीर से काटकर अलग हो गया हादसा देखकर मौके पर लोगों में चीख पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई लोगों ने इसकी सूचना थाना अलापुर पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया वहीं दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।